Thursday 22 October 2020

 

'प्रथम कविता प्रतियोगिता -2020 ' में पांचवें स्थान पर  सुश्री  निवेदिता पांडेय की कविता 'अधिकार'  का चयन किया गया है | आप-सभी  पाठक अपनी राय अवश्य दें |


                अधिकार

अक़्सर तानों का डेरा रहता,

लड़की हूँ ये कह कर हर वक़्त

जीने का अधिकार हमसे छिना
जाता ?
लड़की हो क्या करोगी पढ़कर,
पढ़-लिख भी तो चूल्हा तुम्हें ही
जलाना होगा ।
लड़की हूँ तो क्या अरमान मेरे
मन के भीतर ना उभरे,
 क्यों अक़्सर लड़की कह मुस्कुराने
का अधिकार भी जग हमसे छिने ? 
मौका अगर मिले बेटीयों को आसमान में
ख़ुद के बल विचरण कर लेंगी ,
फिर क्यों राह चलते हर कोई बेटी होने
 का तंज दे जाते अक़्सर ?
बेटी घर की होती लक्ष्मी 
 ये तो अक़्सर हमने सुना है ,
फिर क्यों भाई के कंधे से कन्धा मिला
 चलने पर
बेटी कुलक्षणी कहलाती है ?
 पिता की लाडली बन हर सम्मान
दिलाने की ज़ज़्बा रखती है बेटियाँ,
 फिर क्यों अक़्सर  अपने ही घर में
दुलार-प्यार से वंचित रहती है बेटियाँ ?
एक बार मौका दे देखो नाज़ करोगे
बेटी पर,
मान बढ़ाएंगी-कुल का दीपक जलाएंगी
 बूढ़े पिता का श्रवण कुमार कहलाएंगी
आखिर कब-तक अग्नि के ताप में यूँ
ख़ुद को जला मुस्कुराए एक लड़की ,
 दो तो एक मौका समाज का नाम बढ़ाये
एक लड़की
यूँ अबला बन उसे बूत ना बनाओं ,
 जग की शान होती एक लड़की
घर का दीपक होती एक लड़की
 फिर क्यों अक़्सर तानों के घेरे में
ख़ुद को रख
बिना किसी सहारे चलती एक लड़की ||

निवेदिता पांडेय, 

Mau , U,P



36 comments:

  1. Really appreciative 👍 meritorious....

    Praise full.... Keep it up👍👍

    ReplyDelete
  2. आपने अपनी इस रचना के द्वारा समाज के समक्ष एक कड़वा सवाल रखा है... बहुत ही सराहनीय... यूँ ही लिखते रहें 👍👌

    ReplyDelete
  3. Absolutely amazing poem written by you. U are truely an inspiring model for the woman empowerment. Keep writing and keep showing woman empowerment to all the people of planet earth������������������������������������������

    ReplyDelete
  4. This really made my day...Best thing on internet ��

    ReplyDelete
  5. Beautiful ❤️

    ReplyDelete
  6. Really it's awesome lines💞✌️

    Keep it up 👆

    ReplyDelete
  7. Hat's off ❤️
    You're awesome 🥰 keep it up 👍

    ReplyDelete
  8. Nice thoughts ...❤️❤️

    ReplyDelete
  9. It's really unique

    ReplyDelete
  10. Very nice and true line of girls life

    ReplyDelete
  11. Very nice and true line of girls life

    ReplyDelete
  12. All lines belong to the lives of girls.its amazing good work

    ReplyDelete
  13. Awesome lines keep it up ❣️

    ReplyDelete

तुलनात्मक अध्ययन

 मेरे शब्द आजकल कम हो गए , लगता है जैसे राह में हम अकेले  हो गए  तुलनात्मक अध्ययन की राह में  रख दिया है हमको  कहो मेरी मुस्कान पर भी अब हर ...